हम 100% प्राकृतिक और परिणाम-उन्मुख उत्पाद तैयार करते हैं जो हर स्तर पर किसी व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान को जोड़ते हैं।
आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अनमोल खजाना है, जो स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। यह केवल एक चिकित्सा प्रणाली नहीं है, बल्कि एक जीवन शैली है जो प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की शिक्षा देती है।
हमारा उद्देश्य आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक युग के साथ जोड़कर आपके जीवन में स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मिक शांति लाना है। यहां आपको आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों, उपचारों, आहार और योग के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी, जो आपके शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने में सहायक होंगे।
पुरुषों के पॉवर टॉनिक:
शरीर की सातों धातुओं यथा रस, रक्त, अस्थि, मज़्ज़ा, मांस , मेद , शुक्र
आदि को पुष्ट करता है और प्राकृतिक रूप से काम करता है। जो लोग व्यायाम करते है या खेलो में भाग लेते है
उनके लिए यह एक बेहतर टॉनिक है
स्त्रियों के लिए पॉवर टॉनिक:
शरीर की सातों धातुओं यथा रस, रक्त, अस्थि, मज़्ज़ा, मांस , मेद , शुक्र
आदि को पुष्ट करता है और प्राकृतिक रूप से काम करता है। जो लोग व्यायाम करते है या खेलो में भाग लेते है
उनके लिए यह एक बेहतर टॉनिक है
मैने अपने जीवन में सबसे ज्यादा ध्यान कब्ज की समस्या पर दिया ताकि अधिकतर रोगों को यहीं पर समाप्त किया जा सके। जैसे : अमाशय, अजीर्ण (अपचन), अग्निमांद्य, अरुचि, अफ़ारा, गैस बढ़ना, यकृत, संग्रहनी, बवासीर आदि व अन्य रोग जो केवल पेट से संबंधित हैं, के लिए दुर्लभ फार्मूलेशन का निर्माण किया है। जिससे आप अनेक रोगों से छुटकारा पाने के साथ - साथ स्फूर्ति और ताज़गी को महसूस कर सकते हैं।
महर्षि चवन, च्यवनप्राश को खाकर अनंत काल तक जीवित रहें। यह एक दुर्लभ रसायन है। जो मानव शरीर में वात, पित, कफ को नियंत्रित करते हुए शरीर को एक नई ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें वाजीकर, श्वास, कास, फेफड़े की निर्बलता, पाचन प्रक्रिया को भी शक्ति प्रदान करता है।
हमने च्यवनप्राश को पूर्णतया विधि विधान से 52 जड़ी बूटियों के मिश्रण से निर्मित किया है और वाजिब दामों पर उपलब्ध करवाया है ताकि इसका सेवन कर प्रत्येक मनुष्य स्वास्थ्य लाभ ले सके।
जॉइंट पैन आयल जोड़ों के दर्द में तुरन्त राहत प्रदान करता है। इसे हमने शुद्ध तिल के तेल में ऐसी 10 दुर्लभ औषधियां मिलाकर तैयार किया है। जिसके पहले प्रयोग (मसाज) से जोड़ दर्द, सूजन, चोट का दर्द, गठिया आदि में तुरन्त राहत मिलती है और एक बार के प्रयोग से मन संतुष्ट हो जाता है।
जनवरी से लेकर दिसंबर तक वर्ष में मार्च, अप्रैल और सितंबर, अक्टूबर में समय और शरीर की तासीर परिवर्तन के कारण जो कमजोर स्त्री पुरुष होते हैं, उनके बालों की जड़े हार्मोन की वजह से कमजोर हो जाती हैं और बाल झड़ने, टूटने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। केश आयल के लगातार प्रयोग से आपके बाल झड़ने, टूटने बंद होकर लंबे, घने और चमकीले हो जाते हैं। कृपया अवश्य प्रयोग करें। 100% गारंटी है।
प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत:
शहद शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, थकान दूर करता है।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए:
एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
गले की खराश में राहत:
गर्म पानी के साथ शहद लेने से गले की खराश और खांसी में आराम मिलता है।
पाचन में सुधार:
शहद का नियमित सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज से राहत देता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी:
शहद कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
नींद को बेहतर बनाए:
सोने से पहले शहद का सेवन गहरी और अच्छी नींद दिलाने में सहायक होता है।
एंटीबैक्टीरियल गुण:
शहद बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।